गैंगस्टर का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 26, 2021

गैंगस्टर का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

                       

चन्दौली जिले की इलिया पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 154/ 2021 धारा 3(1)उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम 1986 थाना चकिया के वांछित अभियुक्त जावेद नई ग्राम बेलावर थाना चकिया को खरौझा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वह कहीं भागने की फिराक में था। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा वांछित अपराधियों, गौ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु दिए गए आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष इलिया के द्वारा यह सफलता मिली है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार, कांस्टेबल रोहित यादव तथा कांस्टेबल रमेश यादव शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad