कई नेता सपा में शामिल,एक पार्टी ने दिया समर्थन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 26, 2021

कई नेता सपा में शामिल,एक पार्टी ने दिया समर्थन

लखनऊ समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी कड़ी में रायबरेली के भाजपा नेता व पूर्व विधायक शिव गणेश लोधी के पुत्र राहुल लोधी के साथ रामअवतार,अजय कुमार शुक्ल, उमाशंकर लोधी, राजेश कुमार त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह लोधी ने अपने साथियों के साथ उत्तर प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है।वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बस्ती से ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर राम कुमार सहित सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा छोड़कर सपा में आने पर सदस्यता ग्रहण करवाई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad