गोरखपुर पशु तस्करों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए गश्त कर रहे सिपाहियों की पिटाई कर दी और भागते हुए सिपाहियों के रास्ते में रुकावटें पैदा कर उनकी पीआरवी वाहन पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ डाले। और एक अन्य सिपाही की बाइक में धक्का मार उसे जमीन गिराने के बाद पशु तस्करों ने उसकी पिटाई करते हुए मोबाइल फोन को लूट लिया। इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।सूचना पर पुलिस ने बाहर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया परंतु मारपीट करने वाले पशु तस्करों का कहीं पता नहीं चल सका। इस संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार की भोर में देवरिया की तरफ से शहर में आयी एक पिकअप जिस पर सवार पशु तस्करों ने खोराबार इलाके में गश्त कर रहे सिपाहियों को अकेला देखकर उनके साथ मारपीट की और सिंघाड़िया की तरफ निकल भागे। जहां गैस गोदाम वाली गली के पास पीआरवी की गाड़ी को मुड़ता देख पशु तस्कर उस पर पथराव करने लगे,अचानक हुए पथराव से पुलिसकर्मी घबरा गए जब तक पुलिसकर्मी समझ पाते पशु तस्कर गैस गोदाम वाली गली के रास्ते एयरफोर्स चौकी के तरफ निकल निकल भागे।जहां एम्स के पास गश्त कर रहे कैंट थाने के सिपाही राजकुमार की बाइक में पशु तस्करों ने टक्कर मार दी जिससे वह गिर गया, उठने के बाद पशु तस्करों ने सिपाही की जमकर पिटाई की और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया पुलिस ने अपराधियों की घेराबंदी की परंतु सफलता हाथ नहीं लग सकी।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment