गांजा तस्कर गांजा एवं असलहे के साथ गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 9, 2021

गांजा तस्कर गांजा एवं असलहे के साथ गिरफ्तार

                  


चन्दौली जिले की शहाबगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर गांजा तस्कर को सेमरा चौराहा स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास से 1 किलो 25 ग्राम गांजा एवं एक 315 बोर का कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति नाम पांचू निवासी शहाबगंज हाल पता ग्राम मरीचा थाना दिलदारनगर गाजीपुर बताया है। थाना प्रभारी शहाबगंज मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के ऊपर और अपराधिक मामले पहले से दर्ज है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि बिहार से कम दामों पर गांजा खरीद कर चंदौली व आसपास के जिलों में बेचते थे। गिरफ्तार करने वाली  टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल विजय बहादुर, कांस्टेबल शशिकांत सरोज तथा कांस्टेबल शब्बीर अहमद शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad