झारखंड के गिरिडीह जिले में राजधनवार प्रखंड स्थित तारानाखो गांव निवासी पिता, बेटे और बेटी की एक साथ अर्थी उठने से गांव में मातम छा गया। लोगों के आंसू रूक नहीं रहे थे, मृतकों के परिजन और रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। बताया गया कि अल्ताफ अंसारी उड़ीसा के संबलपुर स्थित पिलसीनपाड़ा में रहकर होटल में काम करता था, जिससे उसके परिवार का भरण पोषण होता था। कुछ महीनों पहले अल्ताफ गांव से अपने दो बच्चों को पढ़ाई करने के लिए बुला लिया, मृतक के चाचा इकबाल अंसारी ने बताया कि अल्ताफ अपने 14 वर्षीय पुत्र आफताब और 10 वर्ष की पुत्री मुन्नी को लेकर बगल के महा नदी में नहाने गया था इसी दौरान महानदी में तेज बहाव के कारण मुन्नी बहने लगी जिसे बचाने के लिए अल्ताफ ने नदी में छलांग लगा दी और दोनों डूब गए।यह मंजर देख किनारे खड़े 14 वर्षीय आफताब ने भी दोनों को बचाने के लिए नदी में उतरा लेकिन वह भी डूब गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा। तमाम प्रक्रिया के बाद गुरुवार को तीनों के शव परिजनों को सौंप दिये गये। गांव आने के बाद तीनों शव पारंपरिक तरीके से सुपुर्द ए खाक किए गए।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment