सीएम और पूर्व सीएम ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर जताया दुख - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 19, 2021

सीएम और पूर्व सीएम ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर जताया दुख

                   

लखनऊ यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुख जताया है। सुखदेव राजभर वर्तमान में आजमगढ़ के दीदारगंज सीट से बीएसपी के टिकट पर विधायक थे।राजभर पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे उनका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां पर सोमवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर पाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुखदेव राजभर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि श्री सुखदेव राजभर एक वरिष्ठ जन प्रतिनिधि थे, संसदीय नियमों एवं परंपराओं की उन्हें गहरी जानकारी थी। वही अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है उन्होंने कहा है कि यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनेता श्री सुखदेव राजभर जी का निधन अपूरणीय क्षति है, भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें, आप का राजनीतिक जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा। विनम्र श्रद्धांजलि। बताया जाता है कि इस साल अगस्त महीने में सुखदेव राजभर ने सक्रिय राजनीति से संयास ले लिया था।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad