फर्जी इंस्पेक्टर को पुलिस ने पकड़ा,जानें कैसे हुई गिरफ्तारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 19, 2021

फर्जी इंस्पेक्टर को पुलिस ने पकड़ा,जानें कैसे हुई गिरफ्तारी

राजस्थान में पुलिस ने एक फर्जी  इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर पश्चिमी रिचा तोमर ने बताया कि एक किराना दुकानदार मनीष रावत ने पुलिस को सूचना दी कि वहां एक व्यक्ति तीन चार महीने से सामान खरीदने के लिए आ रहा है।इसी दौरान 14 अक्टूबर को वह पुलिस की वर्दी में आया और नेम प्लेट पर उसका नाम राहुल शेखावत लिखा हुआ था। उसने चांदपोल पुलिस लाइन का राशन लेने का झांसा दिया, इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर की सील लगे 3 लेटर पर सामान लेने की लिस्ट दे गया। जब दुकानदार ने अपने परिजनों से टीम के बारे में मालूम किया तो पता चला कि जयपुर में पुलिस अधीक्षक ना होकर पुलिस उपायुक्त होते हैं।जिस पर उसे शक हुआ तो उसे पकड़ने के लिए झोटवाड़ा थाना अधिकारी राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर जाल बिछाया गया और जैसे ही फर्जी इंस्पेक्टर परिवादी के दुकान पर सामान की डिलीवरी लेने के लिए आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार होने के बाद भी वह पुलिस पर एसीबी इंस्पेक्टर होने का रोब झाड़ता रहा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad