रिश्वत लेना पड़ा महंगा,बिजली विभाग के अधिकारी को लोकायुक्त ने पकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 8, 2021

रिश्वत लेना पड़ा महंगा,बिजली विभाग के अधिकारी को लोकायुक्त ने पकड़ा

                   

मध्य प्रदेश टीकमगढ़ बिजली विभाग के एक अफसर को सागर लोकायुक्त टीम ने रिश्वत के रूप में 50 हजार नगद एवं 50 हजार के चेक सहित रंगेहाथ पकड़ा है। बताया गया कि बिजली बिल कम करने के एवज में यह रिश्वत मांगी गई थी।जिस पर शिकायतकर्ता किशोर सिंह दांगी ने इस मामले की शिकायत सागर लोकायुक्त से की थी। शिकायत के आधार पर टीम ने जांच की जिसमें आज कुंवारापुरा रोड स्थित एक मकान से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए अधिकारी को पकड़ा गया।आवेदक किशोर सिंह दांगी ने बताया कि मुझे किराए के आवास कुंवारा पुरा रोड पर बुलाया था जिसकी सूचना मैंने लोकायुक्त की टीम को दी थी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad