भाजपा में शामिल हुए विधायक,निर्दलीय किये थे जीत हासिल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 8, 2021

भाजपा में शामिल हुए विधायक,निर्दलीय किये थे जीत हासिल

                  

दिल्ली उत्तराखंड की भीमताल विधानसभा से विधायक राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल हो गये।इस दौरान केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रही।बताया जा रहा है कि 2017 में निर्दलीय विधायक बने राम सिंह कैड़ा चर्चा में आने के बाद नेताओं की नजरों में आ गये थे।कैड़ा अपने विधानसभा में विकास कार्यों के लिए भाजपा के साथ ताल मेल बैठाये रखे।राम सिंह कैड़ा की राजनीतिक शुरूआत छात्र राजनीति से शुरू हुई।वे 1992 में हल्द्वानी एमबीपीजी कालेज के अध्यक्ष रहे।बताया जा रहा है कि कैड़ा छात्र राजनीति के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य रहने के बाद कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी और संगठन के कई पदों पर रहे।कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़े लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।परन्तु 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad