जुआ खेल रहे चार को पुलिस ने पकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 29, 2021

जुआ खेल रहे चार को पुलिस ने पकड़ा

चन्दौली शहाबगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के केराडीह गांव के प्राइमरी स्कूल के पीछे से जुआ खेल रहे 4 लोगों को पकड़ा है। इस संबंध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जुआ रोकथाम अपराध के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने जुआरियों को पकड़ने में कामयाबी पायी है। पुलिस ने मौके से 1020 रुपए व 2 मोबाइल एंड्राइड तथा ताश के 52 पत्ते भी बरामद किए हैं। चारों अभियुक्तों को थाने लाने के बाद संबंधित धाराओं में पुलिस ने  कार्यवाही की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अरविंद कुमार, उप निरीक्षक घनश्याम पांडे, हेड कांस्टेबल सिंहासन यादव,कांस्टेबल रतन कुमार तथा कांस्टेबल निलेश कुमार शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad