लखनऊ पश्चिम उत्तर प्रदेश के दिग्गज जाट नेताओं में शुमार पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और उनके पुत्र पूर्व विधायक पंकज मलिक समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोनों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। बताया गया कि राजधानी लखनऊ में सपा मुख्यालय पर आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में 18 साल तक कांग्रेस के साथ रहने के बाद पिछले सप्ताह अलविदा कहने वाले उत्तर प्रदेश के दिग्गज जाट नेता के सपा में आने से पार्टी के मजबूत होने का कयास लगाया जा रहा है। उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने के बाद विधानसभा चुनाव में पार्टी के निर्देशों का पालन करने का ऐलान किया है। दोनों लोगों ने पिछले सप्ताह ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक की पहचान एक किसान नेता के तौर पर की जाती रही है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment