बीजेपी ने मारी बाजी,निर्विरोध निकली 112 सीटें - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 10, 2021

बीजेपी ने मारी बाजी,निर्विरोध निकली 112 सीटें

                   

त्रिपुरा निकाय चुनाव में बीजेपी ने मतदान से पहले ही राज्य में कुल 112 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।बीजेपी के उम्मीदवार इन सभी सीटों पर निर्विरोध तरीके से जीत हासिल की है। इसकी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई है। बताया जा रहा है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में नगर निकाय चुनाव में कुल 334 सीटों में से 112 पर निर्विरोध जीत हासिल की है। बता दें कि सोमवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था और नामों की छटनी की तारीख 5 नवंबर तय की गई थी। नाम वापसी के दौरान कई उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। जिसके बाद 112 उम्मीदवारों की जीत घोषित की गई।बताया गया कि साल 2018 में सीमावर्ती राज्य में सत्ता में आने के बाद बीजेपी का यह पहला निकाय चुनाव होगा, ऐसे में पहले ही 112 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर बीजेपी ने बहुत बड़ी बढ़त बना ली है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विपक्षी माकपा के 15, तृणमूल कांग्रेस के चार,कांग्रेस के आठ,एआईएफबी के दो और सात निर्दल उम्मीदवारों सहित 36 उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नामंकन वापस ले लिया।बाकी के 222 सीटों के लिए कुल 785 प्रत्याशी मैदान में हैं।जिसके लिए 25 नवम्बर को मतदान होना है।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad