रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- आराजी लाइन ब्लॉक पर सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके दौरान खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल तथा एडीओ समाज कल्याण प्रमोद कुमार की देखरेख में क्षेत्र के असहाय गरीब परिवार के कुल 27 जोड़ें वर वधुओं का शादी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ सकुशल संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल व प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने सभी वर वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उनको प्रमाण पत्र के साथ उपहार भेंट किया। सामूहिक विवाह में वर तथा बधु पक्ष के तरफ से आए हुए लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गयी थी।
No comments:
Post a Comment