चन्दौली जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा आज चंदौली में चंदौली सकलडीहा मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ऊपरिगामी सेतु के निर्माण का स्थलीय निरीक्षण कर चल रहे कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया । जिलाधिकारी ने आमजन के आवागमन की सुविधा के दृष्टिगत बहुप्रतीक्षित इस रेलवे ऊपर गामी सेतु को पूरी क्षमता से कार्य कराते हुए 24 दिनों के अंदर प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लिए जाने के कड़े निर्देश सेतु निगम एवं संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने उन्होंने कहा कि अतिरिक्त क्षमता के साथ कार्य को गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण कराना सुनिश्चित हो जिससे जन सामान्य की आवागमन की समस्या का समाधान हो सके। इस कार्य में आगे किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड, डीएफसीसी,रेलवे के अधिकारी तथा सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment