रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 83 वां जन्मदिन पर पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल तथा पूर्व रोहनिया विधायक महेंद्र सिंह पटेल ने बीरभानपुर स्थित अपने आवास पर रोहनिया विधानसभा क्षेत्र तथा सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ 83 किलो का केक काटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया। तथा उनके दीर्घायु हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। जिसके दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने आगामी विधानसभा के चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने हेतु संकल्प लिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, पूर्व रोहनिया विधायक महेंद्र सिंह पटेल, कन्हैया राजभर, रामप्रकाश मास्टर, गोपाल प्रधान ,शीतला यादव ,मुकेश पटेल, प्रकाश यादव, सर्वजीत राजभर, छेदी लाल यादव, मुन्ना लाल यादव,कमलेश पटेल, श्यामलाल चौहान ईत्यादि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment