लोक बंधु राजनरायण को भारत रत्न दिया जाये - महाबल मिश्रा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 22, 2021

लोक बंधु राजनरायण को भारत रत्न दिया जाये - महाबल मिश्रा

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी समाजवाद के पुरोधा लोकबंधु राजनरायण की जयन्ती की पूर्व संध्या पर प्रबोधिनी फाउण्डेशन के तत्वावधान में बेनियाबाग राजनरायण पार्क में  दीपोत्सव एवं संकल्प सभा का आयोजन पूर्व सांसद महाबल मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ । हजारों दीप प्रज्वलित कर राजनरायण जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात संकल्प सभा मे समाजवाद के पुरोधा राजनराण के क्रान्तिकारी विचारो को समाज मे जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता करते हुये पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने कहा कि समाजवाद की परिकल्पना को चरितार्थ करने के लिये राजनरायण के समाजवादी विचार को आत्मसात कर उनके पदचिन्हों का अनुसरण करना होगा । संकल्प सभा में एक स्वर से लोकबंधु राजनरायण जी को भारत रत्न देने की मांग की गयी। महाबल मिश्रा ने कहा कि राजनरायण को भारत रत्न देन से भारत के समाजवादी विचार का सम्मान होगा जिससे भारत के हर गरीब, गुरबे, मजदूर से सरोकार रखने वाला गौरवान्वित होगा । मुख्य अतिथि ब्रह्मर्षि महासंघ के मुख्य संरक्षक दिल्ली सरकार के पूर्व चेयरमैन नरेन्द्र त्यागी ने कहा कि काशी के लाल ने भारत ही नही दुनिया को समाजवाद का पाठ पढ़ाया, उनके संघर्ष का परिणाम रहा कि भारत में समाजवादी सरकार का गठन 1977 मे हो पाया । संचालन प्रबोधिनी फाउण्डेशन के महासचिव विनय शंकर राय "मुन्ना" ने किया। प्रमुख रूप से अजीत त्यागी, महेश त्यागी, राकेश त्यागी, विरेंद्र त्यागी, राजीव सिंह, धीरज मिश्रा, रजनीश त्यागी, राहुल सिंह, रवि राय "हिलमिल" , नवीन सिंह रवि राम, गगन प्रकाश यादव,  सहित इत्यादि लोगो ने विचार व्यक्त किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad