कृषि बिल वापसी पर किसानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 19, 2021

कृषि बिल वापसी पर किसानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों कृषि बिल वापसी की घोषणा का किसानों  ने मोहनसराय एवं जख्खिनी में  जुलूस निकालकर एक दूसरे को खुशी की मिठाई खिलाकर  गाजे-बाजे के साथ नारेबाजी कर मनाया जश्न। स्वामी सहजानंद किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव विनय शंकर राय "मुन्ना" के नेतृत्व में आज  प्रधान मंत्री द्वारा तीनों कृषि विल वापसी की खुशी मे जख्खिनी में  गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर निर्णय का स्वागत किया गया और जश्न मनाया गया। बैरवन गाव में मोहनसराय   किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं ट्रैक्टर पर बैठकर जस्न मनाते हुये प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और अपने सांसद नरेन्द्र मोदी जी से मांग किये कि मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना निरस्त करने हेतु 

जिला अधिकारी के द्वारा शासन को भेंजे प्रस्ताव को अविलंब मनवाकर मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानों की जमीन वैधानिक रूप से वापस करायें। मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानों की जमीन वैधानिक रूप से वापस होते ही किसान दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वागत में एक बड़ी अभिनंदन रैली एवं सभा करके अपने सांसद को धन्यवाद देंगे। जुलूस एवं जश्न में प्रमुख रूप से विनय शंकर राय  "मुन्ना", मेवा पटेल,  छेदी पटेल , शिव वचन राय,  दिनेश तिवारी, विजय वर्मा, प्रजानाथ चौधरी,  विजय गुप्ता, चुन्नी लाल,  उदय पटेल, प्रेम शाह, अखिलेश यादव, बाबू विश्वकर्मा  ,  शिवराज तिवारी, अपूर्व राय सहित इत्यादि किसान शामिल थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad