रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी मोहनसराय चौराहा स्थित हाईवे पर माता प्रसाद पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर राजातालाब की तरफ से वाराणसी की ओर तेज रफ्तार से जा रही प्याज लदी माल वाहन पिकपअ अनियंत्रित होकर सामने खड़ी ट्रक में पीछे से घुस गयी।जिससे पिकअप सवार ड्राइवर व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए तथा माल वाहन पिकअप जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। एक्सीडेंट के दौरान माल वाहन पिकअप ड्राइवर शंकर बंसल, निवासी पाडर ,थाना मऊगंज, जिला रीवा, मध्य प्रदेश तथा खलासी हरिहर साकेत, निवासी बनटइया, जिला रीवा, मध्य प्रदेश सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे 112 नंबर की पुलिस तथा मोहनसराय चौकी इंचार्ज अतुल मिश्रा ने उक्त दोनों घायलों को एंबुलेंस से हेरिटेज हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया और ट्रक को अपने कब्जे में लिया।
No comments:
Post a Comment