लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वह आगामी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान यह बयान दिया है। आपको बता दें कि अखिलेश यादव आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य हैं। अखिलेश यादव विधान परिषद सदस्य रहे हैं, उनके इस ऐलान से स्पष्ट हो गया है कि इस बार भी विधान परिषद के जरिए ही सदस्य बनेंगे। हालांकि, समाजवादी पार्टी के मीडिया कंसल्टेंट आशीष यादव ने ट्वीट किया है कि अखिलेश के विधानसभा चुनाव लड़ने या ना लड़ने का अंतिम फैसला पार्टी लेगी।उधर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की प्रियंका गांधी से मुलाकात पर भी कयास लगाए जा रहे हैं हालांकि जयंत चौधरी ने लखनऊ में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि सपा और रालोद का गठबंधन हो चुका है, सीटों को लेकर जल्दी ही निर्णय निकाल लिया जाएगा।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment