नई दिल्ली एसडीएम पर कथित रूप से एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप लगाया है। इस प्रकरण पर पीड़िता ने वजीराबाद थाने में शिकायत भी दी है। जिस पर 12 अक्टूबर को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार मूल रूप से बिहार निवासी पीड़िता गुरुग्राम स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत है।पुलिस के अनुसार करीब 1 साल पहले पीड़िता की फेसबुक पर एक युवक से मुलाकात हुई थी, जिसने खुद को अधिकारी बताया था तब वह ट्रेनिंग कर रहा था। फेसबुक पर हुई बातचीत के बाद जल्द ही दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। इस बीच अधिकारी की ट्रेनिंग पूरी हो गई और आरोपी को यमुनापार के एक इलाके में एसडीएम के पद पर तैनाती मिल गयी। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि एसडीएम ने उसे पहले वजीराबाद इलाके में एक फ्लैट पर बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए,इसके बाद शादी करने की बात कह कर सरकारी फ्लैट में बुलाया और वहां भी शारीरिक संबंध बनाया। यह सिलसिला महीनों तक चलता रहा।इस बीच पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो उसने बात टाल दी, लेकिन जब पीड़िता लगातार शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो आरोपी एसडीएम ने उससे बातचीत करनी बंद कर दी। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 12 अक्टूबर को पीड़िता के बयान पर एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है।जल्द ही जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Post Top Ad
Monday, November 1, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment