आशा ट्रस्ट ने करसड़ा मुसहर बस्ती में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 12, 2021

आशा ट्रस्ट ने करसड़ा मुसहर बस्ती में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

                     

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया -करसड़ा गाँव के उजाड़े गए मुसहर बस्ती में शुक्रवार को आशा मोबाइल हेल्थ क्लीनिक ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 60 से ज्यादा लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। वहीं आवश्यक दवाइयां भी दी गई। उक्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन लोक समिति द्वारा आशा ट्रस्ट के सहयोग से किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं से जूझ रहे यहाँ के 13 परिवारों के स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आवश्यक दवा का भी वितरण किया गया। उजाड़े गए मुसहरों ने उक्त कार्यक्रम के आयोजन के लिए आशा ट्रस्ट और लोक समिति का आभार जताया। कहा कि यह दोनों संस्थाओं का बेहतर पहल है। इस तरह के कार्यक्रम से हम गरीब व वंचितों को थोड़ी सहूलियत मिली है।नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में दलित फ़ाउंडेशन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने विशेष रूप से सहयोग किया। इस मौके पर डा. जय प्रकाश पाल, मनीष कुमार पटेल, शिवकुमार पटेल, अरविंद पटेल, राजेश कुमार, राम प्रसाद, गनेश, शंकर, राहुल, सोमरा देवी, सीता देवी समेत अन्य मौजूद रहे।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad