दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले चंद्रशेखर सिंह - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 12, 2021

दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले चंद्रशेखर सिंह

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- काशी के प्रगतिशील किसान चंद्र शेखर सिंह पद्मश्री पुरस्कार मिलने के बाद रक्षामंत्री एवं पूर्व गृह मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर जाकर मिले और लोगों ने एक दूसरे का स्वागत किया।रक्षामंत्री ने उनको बधाई दी उन्होंने ने कहा कि भारत के किसानों को समृद्धिशाली और किसानों की आय लगातार दुगनी करने के लिए लगातार कृषि क्षेत्र में कार्य  करते रहिए। भारत का हर किसान आप से अपेक्षा कर रहा है कि किसानों को समृद्धि बनाने के लिए आप लगातार नई नई प्रजातियों को देश के किसानों के लिए  देते रहेंगे ।जिससे किसान खुशहाल रहेगा और समृद्ध बनेगा। चंद्रशेखर सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को यह भरोसा दिलाया कि मै पूरा जीवन किसानों को समृद्ध बनाने के लिए कृषि क्षेत्र में कार्य करता रहूंगा। तथा कम लागत में अधिक आय किसानों मिले इसके लिए मैं भारत के किसानों के लिए लगातार प्रयास करता रहूंगा तथा आगामी नई प्रजातियों को देता रहूंगा तथा जैविक खेती के लिए मै लगातार प्रयासरत हूं,की जैविक खेती के माध्यम से किसानों कि आय दुगनी हो और भारतीय किसानों का स्वस्थ भी अच्छा रहे ।मै जैविक माध्यम से किसानों को जोड़ रहा हूं कि लोग पारम्परिक खेती छोड़ कर रोजगार युक्त खेती से जुड़े।जिससे भारत का किसान खुशहाल रह सके ।इस दौरान कौशलेंद्र सिंह ,पीयूष सिंह ,पंकज सिंह,कुंवर शुभम सिंह एवं ओमकार मौजूद रहे ।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad