महाराष्ट्र में सोलापुर जिले के पास अक्कलकोट-सोलापुर राजमार्ग पर कुंभरली गांव के निकट टायर फटने से एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। सहायक पुलिस निरीक्षक अतुल भोसले ने बताया कि जब वाहन कुंभरली गांव के पास पहुंचा तो वाहन का आगे दाहिनी ओर वाला टायर अचानक फट गया और वाहन पलट गया,जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। हादसे में सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान करवा रही है।
Post Top Ad
Wednesday, November 17, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment