सौरभ की याद में बंटे कंबल व खाद्य सामग्री, हुई संगोष्ठी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 15, 2021

सौरभ की याद में बंटे कंबल व खाद्य सामग्री, हुई संगोष्ठी

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी मिर्जामुराद : दिवंगत सौरभ सिंह के जन्मदिवस पर उनकी याद में सोमवार को गौर गांव स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव सिंह गौतम द्वारा क्षेत्र के तीन सौ से अधिक असहाय, दिव्यांग व गरीब महिला-पुरुष को कंबल व खाद्य सामग्री वितरित किया गया।गौरतलब हो कि गौर गांव निवासी भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम के इकलौते पुत्र सौरभ की बीते 5 अगस्त 20 को एक हादसे में असामयिक निधन हो गया था।15 नवंबर को सौरभ के जन्मदिवस पर पिता ने महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी का आयोजन कर गरीबों-दिव्यांगों को कंबल व खाद्य सामग्री वितरित कर दिवंगत बेटे का जन्मदिवस मनाया।संगोष्ठी में जब तक सूरज-चांद रहेगा सौरभ तेरा नाम रहेगा..का उदघोष हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल 'नीलू' ने दिवंगत सौरभ के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी पहल से हुई महाविद्यालय की स्थापना में अधूरे पड़े कार्यो को पूर्ण करने में सहयोग का आश्वासन दिया।संचालन आशुतोष उपाध्याय ने किया।संगोष्ठी व आयोजन में लल्लन सिंह, सौम्या, शिवांगी, प्राचार्य डा.रिंकी सिंह, शिवराज मिश्र, विमल सिंह, सुरेंद्र तिवारी, मतलूब खान, योगेश सिंह, अमृता सिंह, जितेंद्र, सुरेंद्र समेत अन्य उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad