रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- राजातालाब क्षेत्र के टडिया निवासी पद्मश्री चंद्र शेखर सिंह राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री पुरस्कार पाने के बाद दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पर 10 बजे उतरे। जहां हजारों लोगों एवं किसानों ने भारत माता की जय,जय जवान जय किसान के जयघोष के साथ चंद्रशेखर सिंह का फूल माला एवं ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया ।वहीं पर चंद शेखर सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि मैं जैविक खेती एवं विभिन्न प्रकार की प्रजातियों का उत्पादन करने के लिए मैं संकल्पित हूं ।जब किसान अच्छी और नई प्रजातियों से खेती करेंगे तो किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा जैविक खेती के कारण किसान एवं देश के लोग स्वस्थ रहेंगे। उनका काफिला बाबतपुर से काजी सराय, हरहुआ, शिवपुर, कचहरी, भोजूबीर, चौकाघाट ,गिलट बाजार से होते हुए बाबा काल भैरव का दर्शन करते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा ।जगह जगह चौराहों पर लोगों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा चन्द्र शेखर सिंह ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया ।इस दौरान अमरीश सिंह भोला मंडल प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी,विनय पांडेय , सौर भेेंद्र विक्रम काशी जिला संगठन मंत्री ,प्रकाश महानगर संगठन मंत्री एबीवीपी,कौशलेंद्र सिंह,आशुतोष सिंह जिला अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी,पंकज सिंह,पवन चौबे जिला महामंत्री किसान मोर्चा ,जय नाथ मिश्रा क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा ,कुंवर शुभम सिंह जिला उपाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी,नीरज सिंह पूर्व महामंत्री छात्र संघ ,पीयूष सिंह, रमेंद्र मिश्रा , राजन सिंह एडवोकेट ओमकार सिंह ,शुभम सेठ प्रदेश सहमंत्री विद्यार्थी परिषद सहित हजारों की संख्या में लोगों ने स्वागत किया।
No comments:
Post a Comment