अंडरहैंड शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम हुई पुरस्कृत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 14, 2021

अंडरहैंड शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम हुई पुरस्कृत

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-दीपापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के मैदान में रविवार को दीपापुर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा अंडर हैंड शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संतोष यादव द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कोटवा टीम को 5000 रुपया नगद के साथ स्मृति चिन्ह तथा विशिष्ट अतिथि महेंद्र वर्मा द्वारा द्वितीय पुरस्कार नरोत्तमपुर की टीम को 3000 रुपया नगद व स्मृति चिन्ह व जोगेंद्र राठौर द्वारा  न्यू दीप स्पोर्टिंग क्लब दीपापुर को तीसरा पुरस्कार के रूप में 1000 रुपया नगद व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर राजेंद्र यादव ,जोगिंदर राठौर, महेंद्र वर्मा ,संतोष यादव ग्राम प्रधान, गौरव उपाध्याय, कैलाश यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad