माकपा ने महंगाई को लेकर प्रदर्शन के साथ निकाला जुलूस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 9, 2021

माकपा ने महंगाई को लेकर प्रदर्शन के साथ निकाला जुलूस

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी राजातालाब तहसील पर सोमवार को दोपहर में राजातालाब तहसील कमेटी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के राज्यव्यापी आंदोलन के अंतर्गत राजातालाब तहसील कमेटी द्वारा पेट्रोल,डीजल, रसोई गैस व खाद्यान्न तेल दाल आदि के बढ़ते हुए बेतहाशा दामों के विरोध में कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कामरेड हीरालाल यादव के नेतृत्व में कचनार से जुलूस निकालकर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हाथों में तख्तियां लिए महंगाई के विरोध में नारा लगाते हुए राजातालाब तहसील पर पहुंच कर प्रदर्शन तथा सभा किये। सभा के दौरान कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कामरेड हीरालाल यादव तथा कामरेड शिव शंकर शास्त्री ने कहा कि पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामों में असहनीय बढ़ोतरी कर के मोदी सरकार जनता को निचोड़ कर करोड़ों रुपया जमा कर रही है, खाद्य तेलों का दाम आसमान पर है, मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों और कोविड-19 आम जनता की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर हो चुकी है, ऐसी स्थिति में मूल्यवृद्धि ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। भाजपा सरकार पूंजी पतियों के मुनाफे के लिए दिन रात चिंतित है किंतु आम जनता के ऊपर आंख मूंदकर उन पर दिन पर दिन हमला तेज कर रही है। खाद के दामों में भारी वृद्धि कर उसकी भयानक किल्लत कर उत्तर प्रदेश में किल्लत पैदा कर दिया गया है। सभा के अंत में 5 सूत्री मांग पत्र को उपजिलाधिकारी राजातालाब के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को दिया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्य सचिव कामरेड हीरालाल यादव ,नंदलाल पटेल, लालमणि वर्मा,डॉ शिव शंकर शास्त्री,योगी राज पटेल ,रामचंद्र शास्त्री, रामजी पाल, श्यामलाल मौर्य, सियाराम यादव, मुरलीधर, बिहारी लाल, शकील, मोलई, लल्लूराम ,उर्मिला,  मंगला देवी ,मुनकी, पच्चो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण शामिल रहे।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad