रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया। अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की आगामी जयंती को 'जन स्वाभिमान दिवस' के रूप में ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मोहनसराय कनेरी स्थित जिला कार्यालय पर रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल ने की। बैठक के दौरान 2 जुलाई को लखनऊ में आयोजित होने वाली जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार करने और कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर 'जन स्वाभिमान दिवस' के आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को लखनऊ जाने के लिए कैंट स्टेशन से ट्रेन की पांच बोगियां को बुक कराया गया है।बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि डॉ. सोनेलाल पटेल का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके।इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, जोन अध्यक्ष डॉ. प्रेम पटेल, दिनेश पटेल, चंद्रशेखर पटेल, कार्य प्रभारी राजकुमार वर्मा, श्रीदेवी सैनी, जिला अध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह समेत कई गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment