रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-भैरव तालब स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में मंगलवार को लोकबंधु राजनारायण की 104 वी जयंती पर महाविद्यालय के डॉक्टर रणधीर सिंह एसोसिएट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा लिखी गयी पुस्तक "शिक्षक व्यक्तित्व" एक तुलनात्मक विश्लेषण का विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर एके त्यागी कुलपति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ,विशिष्ट अतिथि अवधेश कुमार सिंह विधायक पिंडरा,सुरेंद्र नारायण सिंह विधायक रोहनिया एवं महाविद्यालय के संरक्षक राधे मोहन सिंह, प्राचार्य डॉ आशुतोष सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि नयी शिक्षा नीति 2020 के दृष्टिकोण से शिक्षक व्यक्तित्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शिक्षक व्यक्तित्व का सीधा प्रभाव छात्र एवं समाज पर पड़ता है जो भारत के नवनिर्माण में सहयोग प्रदान करेगा। इस पुस्तक का विमोचन राष्ट्रीय प्रकाशक उत्कर्ष प्रकाशन एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स कानपुर के द्वारा किया गया है।
No comments:
Post a Comment