मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र को मजबूत करें युवा - तहसीलदार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 23, 2021

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र को मजबूत करें युवा - तहसीलदार

                   

रिपोर्ट-राकेश यादव रौशन

चन्दौली चहनियां भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान -2022 के तहत युवा अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराकर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। यह हमारा संवैधानिक अधिकार है और एक मजबूत टिकाऊ सरकार के गठन के लिए हमें इसका प्रयोग जरूर करना चाहिए।  यह कहना है सकलडीहा तहसील की तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्रा के। वे मंगलवार को क्षेत्र के लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ़ में  आयोजित 'लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका' विषयक मतदाता जागरूकता संगोष्ठी और रैली में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसे मुख्य अतिथि तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्रा, बीडीओ चहनियां, प्रबंधक धनंजय सिंह और जिला दिव्यांग स्वीप आईकॉन राकेश यादव रौशन द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

     इस अवसर पर डॉ. वंदना मिश्रा ने  कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हम लोग लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं। जहां सरकार बनाने का अधिकार जनता को है। इसके लिए जरूरी है कि हम पहले मतदाता बनें। 1-30 नवम्बर तक प्रत्येक बूथ पर बीएलओ उपलब्ध हैं, जिनसे मिलकर आप अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वा, हटवा या उसमें संशोधन करवा सकते हैं। इसके लिए 27 नवम्बर को विशेष अभियान चलाया जाएगा।  

विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी चहनियां सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं को अपने सामाजिक राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति सजग रहना चाहिए। मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है और हम सबको स्वयं के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए उन्होंने बताया कि ऐसे युवा जिनकी उम्र 01 जनवरी 2022 को 18 साल या उससे ऊपर हो रही है, वे भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। 

विशिष्ट अतिथि जिला दिव्यांग स्वीप आइकॉन राकेश यादव रौशन ने कहा कि इस बार ईसीआई दिव्यांगों, बुजुर्गों और कोविड पॉजिटिव लोगों को घर पर मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है। इसके लिए जरूरी है कि सभी लोग वोटर हेल्प लाइन ऐप और पीडब्ल्यूडी ऐप को डाउनलोड कर लें।

      अपने अध्यक्षीय संबोधन में महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह ने कहा कि एक क बाद दोबारा मतदान करना या करवाना अपराध है। इस सभी को इस नैतिकता का पालन करते हुए मतदान कर अच्छे व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए।

    इसके पूर्व मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह ने और संचालन अभय कुमार पीके ने किया।

    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेमचंद पांडेय, डॉ. दीपक कुमारी, डॉ. सर्वेश शर्मा, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. रितेश गुप्ता, डॉ. राजेश, नीलम प्रजापति सहित अन्य छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad