गाजियाबाद गुड वर्क दिखाने के चक्कर में कभी-कभी लेने के देने भी पड़ जाते हैं। ऐसे ही एक मामले में कोर्ट ने पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।गाजियाबाद की एक अदालत के आदेश पर युवक की मौत प्रकरण में साहिबाबाद थाने के 4 दरोगा समेत आठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा चलेगा। इस संबंध में बताया जा रहा है कि वादी के वकील जय वीर सिंह ने बताया कि अदालत ने साहिबाबाद थाने के सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश जारी जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि लोनी निवासी अनीता की ओर से अदालत में सीआरपीसी की धारा 156 (3)के तहत प्रार्थना पत्र दिया गया था।अनीता का कहना था कि उनका बेटा बॉबी 14 सितंबर 2021 को दोस्त के साथ नौकरी की तलाश में गया था, अगले दिन बॉबी के फोन से भाई सचिन के पास फोन आया, फोन पर बॉबी ने बताया था कि उसे साहिबाबाद पुलिस ने पकड़ रखा है।इस पर परिजनों ने साहिबाबाद थाने जाकर पुलिस से बॉबी को छोड़ने की बात की।आरोप है कि पुलिस ने पचास हजार की मांग की थी, इसके बाद परिजनों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। वकील ने बताया कि 25 सितंबर 2021 को पलवल पुलिस का बॉबी के भाई सचिन के पास फोन आया कि पलवल स्थित नहर के पास शव बरामद हुआ है शव के पास से पहचान पत्र और मोबाइल फोन मिला है। सूचना के बाद बाबी के परिजन पलवल पहुंचे और उन्होंने लाश की पहचान बॉबी के रूप में की।जिसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा था।
Post Top Ad
Sunday, November 21, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment