लखनऊ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्दी से गरीबों और निराश्रितों को राहत के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था समय से पहले करने के निर्देश दिए हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह आगामी शीतलहर में राहत कार्य के लिए धनराशि जारी कर दी है।प्रत्येक तहसील को अलाव जलाने के लिए 50-50 हजार रुपये की धनराशि दी गयी है।इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कंबल बांटने का काम पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाये।शीतलहर के दौरान गरीबों और निराश्रितों को राहत पहुंचाने का कार्य पूरी तत्परता हो,इसके लिए धनराशि की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment