पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित को पकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 12, 2021

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित को पकड़ा

                     

चन्दौली चकिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाने में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 220/21 धारा 452,354,354(क)  भादवी व 7/8 पॉक्सो एक्ट में नामित वांछित अभियुक्त प्रिंस उर्फ बहोरन पुत्र सुक्खू निवासी रतिगढ़ पोस्ट गायघाट थाना चकिया को उचेहरा चट्टी से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल व अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सुखराम भारती के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया शेषमणि पाठक के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव व उनकी टीम ने यह कामयाबी पाई है। गिरफ्तार व्यक्ति को थाने ले आने के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उप निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह तथा कांस्टेबल वीर बहादुर शामिल रहे।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad