बिहार के मोतिहारी जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक पुलिसकर्मी को खंभे से बांधकर गाली गलौज तथा उसके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो विभाग में हड़कंप मच गया। यह पूरी वारदात दीपावली की रात की बताई जा रही है। दरअसल सुगैली पुलिस को सूचना मिली की छपरा बहास के धर्मपुर गांव में जुआ का खेल चल रहा है, जहां कुछ विवाद हो गया है।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन विवाद सुलझने के बजाय और उलझ गया। देखते ही देखते उपद्रवी तत्व पुलिस पर हावी हो गए और एक पुलिसकर्मी को घेर लिए तथा उसे रस्सी से बिजली के खंभे में बांध दिए। मारपीट की घटना का वीडियो फुटेज किसी ने बना लिया और वायरल कर दिया।वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने दर्जनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment