महिला सिपाही से अभद्रता करने वाले सिपाही को एसपी ने किया लाइन हाजिर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 8, 2021

महिला सिपाही से अभद्रता करने वाले सिपाही को एसपी ने किया लाइन हाजिर

                    

उन्नाव थाने में संचालित महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी के साथ किसी बात को लेकर पुरुष आरक्षी द्वारा अभद्रता करने की शिकायत पर एसपी ने  आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी को लाइन हाजिर करते हुए बताया कि आरक्षी द्वारा महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है बल्कि दोनों के बीच किसी मामले को लेकर कहासुनी हुई थी। जिस पर मिली शिकायत के आधार पर आरक्षी को लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही इंस्पेक्टर राजेश सिंह द्वारा इस मामले में कार्यवाही न किए जाने की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी बीघापुर को सौंपी गई है।उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आ आने के बाद इंस्पेक्टर के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। आरोप है कि पीड़ित महिला आरक्षी ने जब इंस्पेक्टर राजेश सिंह के आवास पर जाकर मामले की जानकारी देते हुए शिकायत की तो इंस्पेक्टर ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की, जिसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी थी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad