ब्लाक स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का विधायक ने किया शुभारम्भ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 15, 2021

ब्लाक स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का विधायक ने किया शुभारम्भ

                   

चन्दौली धानापुर विकास खण्ड क्षेत्र के अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज के मैदान पर सोमवार को ब्लाक स्तरीय  एक दिवसीय सासंद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अथिति सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह एवम विशिष्ट अथिति धानापुर  ब्लाक प्रमुख अजय सिंह रहे । मुख्य अथिति  ने माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यापर्ण कर और ज्योति प्रज्वलित कर सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया । तत्पश्चात खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से उनका परिचय भी प्राप्त करते हुए खेल का आयोजन शुरू कराया । प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के  कब्बडी , बालीबाल ,एथेलेटिक्स में 100 मीटर , 200 मीटर , 400 मीटर ,800 मीटर की दौड़ का आयोजन हुआ । प्रतियोगिता में बालक वर्ग 100 मीटर की दौड़ में प्रदीप पाल शहीदगांव ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि शहीदगांव के ही विशेष तिवारी को दूसरा स्थान मिला। वहीं 200 मीटर दौड़ में विनय कुमार ओदरा ने प्रथम स्थान तथा दूसरा स्थान सन्तलाल शिवदासीपुर ने हासिल किया । वही 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान बालेश्वर पूर्व माध्यमिक विद्यालय तोरवा के रहे । दूसरा स्थान विनोद यादव कमालपुर रहे । 800 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तोरवा के  बालेश्वर प्रथम स्थान तथा दूसरा स्थान बबलू बिंद महराई के रहे । बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में रिमझिम कनोजिया आवाजापुर प्रथम सुजाता मिर्जापुर को दूसरा स्थान मिला । 200 मीटर दौड़ में नितिका सिंह आवाजापुर प्रथम स्थान हासिल किया दूसरा स्थान कुमकुम गिरी  रही । 400 मीटर प्रतियोगिता का दौड़ में नितिका सिंह आवाजापुर प्रथम  तथा रिमझिम कनौजिया आवाजापुर द्वितीय रही । 800 मीटर दौड़ में रामपुर दीया की  काजल यादव प्रथम रही वही दूसरा स्थान मिर्जापुर की सुजाता कुमारी रही । कबड्डी के फाइनल बालक वर्ग में बसगांवा ने कमालपुर को 15-4 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया ।   बालिका वर्ग के  कबड्डी फाइनल मुकाबले  में परिषदीय विद्यालय बर्दिसांडा प्रथम तथा दूसरा स्थान इंटर कालेज शहीदगांव की बालिकाओं को मिला । दूसरी तरफ बालीबाल बालक वर्ग का फाइनल मैच बसगावा और जनौली के बीच खेला गया जिसमें बसगावा ने जनौली को को 21/19 के रोमांचक मुकाबला खेल कर बसगावा ने प्रथम स्थान हासिल किया । खेल का संचालन शहीदगाव के व्यायाम शिक्षक राकेश सिंह एवम जयप्रकाश सिंह ने सयुक्त रूप से किया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने विजेता एवं उपजेता टीम एवं खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी न्यायिक/खण्ड विकास अधिकारी मनोज कुमार पाठक , खण्ड शिक्षाअधिकारी विजय प्रकाश यादव , दयाल शरण श्रीवास्तव ,इम्तियाज खान जिला महामंत्री,अवधेश सिंह,विजय बहादुर सिंह, मोती हरिजन  ,रामप्रकाश पाण्डेय , संतोष कुमार यादव , अमरेंद्र कुमार सिंह  , राम प्रकाश सिंह , राजेश सिंह प्रधान मिर्जापुर बहादुर सिंह, मनीष सिंह , अभिषेक सिंह, आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad