बरेली जिले में एक डॉक्टर के ऊपर अपने ही डेंटल क्लीनिक में महिला से नशीला इंजेक्शन देकर रेप करने का आरोप लगा है। इस मामले में इज्जत नगर थाने में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि एक प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी के दांत में दर्द हो रहा था, जिस पर वह 16 अक्टूबर को डॉक्टर को दिखाने गई थी, डॉक्टर ने उसे शाम 4:00 बजे अपने क्लीनिक पर बुलाया। जब वह महिला आ गई तो वहां कोई नहीं था डॉक्टर ने गेट बंद कर पर्दा डाल दिया। इसके बाद महिला को नशीला इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दिया, उसका दांत उखड़ा इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। महिला को जब होश आया तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे तब उसने इसकी शिकायत डॉक्टर से की। तो डॉक्टर ने उसे धमकी दी कि वीडियो वायरल कर देंगे।जिसकी वजह से महिला घबरा गई वह अपने घर में गुमसुम और शांत सी रहने लगी। 3 नवंबर को पति के ज्यादा पूछने पर महिला ने डॉक्टर की करतूत के बारे में बताया। जिसके बाद मामले की तहरीर इज्जत नगर थाने में दी गई। इंस्पेक्टर इज्जत नगर ने बताया कि महिला की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment