लखनऊ योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में 6 माह के लिए हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपर मुख्य सचिव कार्मिक डॉ देवेश कुमार चतुर्वेदी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया कि उत्तर प्रदेश के राज्य कार्य-कलापों से संबंधित किसी लोकसेवा, निगमों और स्थानीय प्राधिकरण में हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इसके बाद भी हड़ताल करने वालों के खिलाफ विधिक व्यवस्था के तहत कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि इस साल मई में यूपी सरकार ने 6 महीने के लिए हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया था। सीएम योगी ने कोविड-19 समस्याओं को देखते हुए एम्सा एक्ट लागू करके हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया था। योगी सरकार के इस फैसले के बाद लोक सेवाएं प्राधिकरण निगम समेत सभी सरकारी विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों की ओर से समय-समय पर होने वाली हड़ताल पर रोक लगा दी गई थी।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment