रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी-विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने सोमवार को वार्ड भेलूपुर के आशीर्वाद पार्क, जवाहर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्क में झाड़ू लगाकर सफाई की। सफाई के बाद पार्क में इकट्ठा किया गया कूड़ा नगर निगम की कूड़ा गाड़ी को सुपुर्द कर दिया गया।विधायक ने इसके पूर्व रविवार को वार्ड नरिया में और शनिवार को भिखारीपुर तिराहे के पास भी स्वच्छता अभियान चलाया था।विधायक प्रतिदिन के अपने स्वच्छता अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खुद झाड़ू लगाकर सफाई करते हैं। सफाई के दौरान विधायक जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने आस-पास सफाई रखनी चाहिए। यदि हम अपने आस-पास सफाई रखेंगे तो इससे पूरा शहर स्वच्छ रहेगा और स्वस्थ रहेगा।उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि पार्क में आने-जाने वालों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।इस दौरान विधायक के साथ थे पूर्व पार्षद अशोक मिश्रा, पार्षद संजय जायसवाल, अमित सिंह चिन्टू, राजीव सिंह पटेल, शुभम गुप्ता, पवन मौर्या, अंकित गुप्ता, सूरज चौधरी, शशि शर्मा व अन्य लोग शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment