दर्दनाक:दो शिक्षक समेत तीन की मौत,ट्रक और क्रेटा कार में हुई टक्कर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 20, 2021

दर्दनाक:दो शिक्षक समेत तीन की मौत,ट्रक और क्रेटा कार में हुई टक्कर

बिहार के औरंगाबाद में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि मृतकों में दो शिक्षक और एक अन्य व्यक्ति बताए जा रहे हैं। घटना थाना ओबरा क्षेत्र के एनएच -139 पर भरूब भट्ठी के समीप हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों मृतकों के शव गाड़ी में फस गए ।गैस कटर की सहायता से शवों को बाहर निकाला गया। बताया गया कि पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह अपने साले एवं स्कूल के 2 शिक्षकों के साथ अरवल से औरंगाबाद जा रहे थे,जैसे ही गाड़ी भरूब भट्ठी के पास पहुंची सामने से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घायल पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला गया उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad