रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी -विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के वार्ड शिवाला के प्राथमिक विद्यालय में विधायक निधि से बनाए गए दो नवीन कक्षों का लोकार्पण किया।विधायक निधि से निर्मित कक्षों का लोकार्पण विधायक सौरभ ने राधे-श्याम का रूप धरे स्कूली बच्चों से फीता कटवाकर व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता भाऊ आचार्य तोड़पे से दीप प्रज्ज्वलित कर कराया। विधायक सौरभ ने कहा कि "भाजपा सरकार में जिन परियोजनाओं का शिलान्यास होता है, रिकॉर्ड समय में काम पूर्ण कर उनका लोकार्पण भी कर दिया जाता है। यह भवन इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।विधायक ने यह भी कहा कि "नए शिक्षण सत्र में विद्यार्थियों को नवीन भवन की सुविधा मिली है। विद्यार्थियों को अब शिक्षा में भवन की कमी आड़े नहीं आएगी। अब वे एकाग्रचित्त होकर केवल शिक्षा में अपना ध्यान लगा पाएंगे।"कार्यक्रम में विधायक के साथ भाऊ आचार्य तोड़पे, अमित राय, अभिषेक मिश्रा, पार्षद राजेश यादव चल्लू, राजीव पटेल, शरद यादव, देवांजन मुखर्जी, दिनेश गुप्ता, वासुदेव साहा, आशीष दादा, रामू यादव, गोलू केसरी, कन्हैया यादव, लालजी सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment