अमृत महोत्सव के साथ-साथ नदी महोत्सव अस्सी घाट से लेकर तेज सिंह घाट तक निकली रैली - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 22, 2021

अमृत महोत्सव के साथ-साथ नदी महोत्सव अस्सी घाट से लेकर तेज सिंह घाट तक निकली रैली

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी-95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल,सृजन सामाजिक विकास न्यास,वन विभाग,नमामि गंगे व एन एस एस काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने नदी महोत्सव के रूप में संयुक्त रूप से मनाया ।इसी क्रम में अस्सी घाट से लेकर तुलसी घाट तक गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा एक रैली निकालकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर कौजालगी ने की। इन्हीं के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम चलाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र चौधरी उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल रेंज चंदौली थे तथा विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार वृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन थे। सृजन समाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने सभी को जल संरक्षण स्वच्छता अभियान मां गंगे को स्वच्छ रखने की शपथ दिलायी ।कार्यक्रम के संयोजक ऐश्वर्या मिश्रा प्रोजेक्ट मैनेजर नमामि गंगे थी।आगे एन एस एस हिंदू काशी विश्वविद्यालय के छात्र 

छात्राओं ने नुक्कड़ नौटंकी, नृत्य कार्यक्रम के माध्यम लोगों को संदेश दिया की गंगा जी को कैसे स्वच्छ निर्मल रखना है।कार्यक्रम में 95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल के द्वितीय कमान अधिकारी  सुरेश कुमार मिश्रा व जवानों के साथ प्रवीण सिंह व इंजीनियर अमित सिंह,प्रोफेसर बाला लखेंद्र, धर्मेंद्र पटेल, महेंद्र यादव मेजर इको टास्क फोर्स एवं उनकी टीम तथा वन विभाग की टीम आदि लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad