बरेली तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (यातायात) के ऊपर 2010 में हमला करने वाले तीन सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया है। हालांकि इस मामले में तीनों सिपाहियों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका था लेकिन इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर तीनों को बहाल कर दिया गया था। जांच के बाद अब फिर से तीनों की बर्खास्तगी की गई है।तत्कालीन एसपी ट्रैफिक कल्पना सक्सेना वर्तमान में गाजियाबाद के 45 वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक हैं। पुलिस के मुताबिक घटना सितंबर 2010 की है तत्कालीन एसपी कल्पना सक्सेना नकटिया पहुंची थी जहां उन्होंने सिपाही रविंद्र,राघवेंद्र और मनोज को कार में बैठकर ट्रकों से वसूली करते देखा था। एसपी ट्रैफिक तीनों सिपाहियों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो सिपाही कार लेकर भागने लगे, इसी दौरान एसपी ने कार का गेट पकड़ लिया था बावजूद इसके सिपाहियों ने कार नहीं रोकी। जबकि एसपी गिरकर घायल हो गई। इसके बाद सिपाही भाग खड़े हुए। तत्कालीन एसपी ने तीनों सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया था। इस पर तीनों सिपाही हाईकोर्ट पहुंच गए। सिपाहियों के खिलाफ फिर से विभागीय जांच शुरू हो गई थी जांच पूरी होने के बाद एसएसपी ने तीनों सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि तत्कालीन एसपी ट्रैफिक पर हमला करने वाले तीन पुलिसकर्मियों के साथ पांच अन्य की बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment