रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया : जक्खिनी स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के तत्वधान में डॉ०विनोद कुमार राय जिला मुख्यायुक्त/जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी के निर्देशन में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज जक्खिनी वाराणसी में मतदाता जन जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली की संयोजिका विद्यावती देवी जिला मुख्यालय आयुक्त/प्रधानाचार्या ने मतदाता जन जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिसमें यह रैली विद्यालय परिसर से ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए जक्खिनी तिराहे से होकर पुनः विद्यालय प्रांगण में आकर संपन्न हुआ।
रैली में मुख्य रूप से रीता देवी,सरिता देवी,सुनीता सिंह पटेल,सुमन,विभारानी,सीमा सिंह,दीपिका खरवार,सादिका तवस्सुम,वन्दनारानी इत्यादि अध्यापिका गण शामिल रही। कार्यक्रम का संचालन विष्णु विश्वकर्मा जिला संगठन आयुक्त स्काउट एवं धन्यवाद ज्ञापन छाया सिंह गाइड प्रभारी ने किया।
No comments:
Post a Comment