जिलाधिकारी ने कहा बर्दाश्त नहीं होगी विकास कार्यों में लापरवाही - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 7, 2021

जिलाधिकारी ने कहा बर्दाश्त नहीं होगी विकास कार्यों में लापरवाही

                  

चंदौली शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यो पंचायत भवन प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र आदि में कराए जा रहे कार्य की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डी0आई0ओ0एस0,बी0एस0ए0को मानक एवं गुणवत्ता के साथ कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाए जाने के साथ शौचालय, शुद्ध पेयजल के साथ बिजली की भी ब्यवस्था सुनिश्चित कराने को निर्देष दिए। समीक्षा के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत  विवाह कार्यक्रम कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से करा लिया जाए। कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत लंबित आवेदन पत्रों का त्वरित निस्तारण कराकर लाभार्थियों को लाभान्वित कराए जाने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिए। उन्होंने जनपद में निष्क्रिय दुग्ध समितियों को सक्रिय कराने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लंबित प्रकरणों का निस्तारण करा कर किसानों को लाभान्वित कराए जाने हेतु जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद में असंरक्षित अवशेष पशुओं को भी आश्रय स्थलों में संरक्षित कराए जाने के साथ सभी गौशालाओं में उचित चारे का प्रबन्ध तथा जानवरों को ठंढ से बचाने के लिए भी उचित ब्यवस्था सुनिश्चित कराने का  निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि जाड़े  के मौसम के दृष्टिगत गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित पशु के  स्वास्थ्य की जानकारी के लिए चिकित्सक नियमित रूप से भ्रमण कर पशुओं के स्वास्थ्य एवं आवश्यक सुविधाओं की देखभाल सुनिश्चित करें तथा पशुओं के मृत्यु के बाद उनके शव को डिस्पोज नियमानुसार करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष महिला समूह के गठन में प्रगति लाए जाने हेतु उपायुक्त स्वयं सहायता समूह के अधिकारी को दिया। सहकारी देयो एवं एनपीए/ अल्पकालीन ऋण वसूली के साथ जिले से डी0ए0पी0 की उपलब्धता सभी सोसायटी पर स्थिति ठीक रखे ताकी जिले के किसानों को परेशान न होना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि अतिरिक्त प्रयास करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली में प्रगति  लाने हेतु एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने PMGSY योजना के अंतर्गत गड्ढा मुक्त करने वाली 17 सड़कों में से अधिशासी अभियंता आर्यन सिंह द्वारा बताया गया कि अबतक 14 सड़कों का कार्य पूर्ण कर बाकी 03 सड़कों का कार्य चल रहा है कि जानकारी से असंतुष्ट होकर जिलाधिकारी ने पूरी पत्रावली सहित देर सायंकाल कैम्प कार्यालय पर उपस्थित होने के सख्त निर्देश दिए। 

         बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में संचालित शासन की विकासपरक एवं कल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्वयन में सभी विभाग अपेक्षित प्रगति लाया जाना सुनिश्चित करें, किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीला-हवाली क़त्तई न किया जाए। 

          बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, परियोजना निदेशक,प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी, प्र0जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के जनपद स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad