रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-राजातालाब तहसील पर शुक्रवार को दी तहसील बार एसोसिएशन 2021-22 का वार्षिक चुनाव गहमागहमी के साथ सकुशल संपन्न हुआ। मतदान सुबह 9:30 से चालू हुआ जो अपराहन 4:30 पर समाप्त हुआ। मतदान के दौरान लगभग 10 टेबल बनाए गये थे।मैदान में अध्यक्ष पद राजेश कुमार सिंह,रामजी सिंह पटेल, चंद्रशेखर उपाध्याय, लालजी राम गोड़ महामंत्री पद पर धीरेंद्र प्रताप सिंह, विजय कुमार भारती कोषाध्यक्ष पद पर रमेश यादव,धर्मेंद्र विश्वकर्मा प्रशासन पद पर राकेश कुमार राजभर,मुकेश उपाध्याय प्रकाशन पद पर रमेश, राकेश पुस्तकालय पद पर विनीत उपाध्याय, नीरज कुमार पाठक आदि प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया और वोटर वोटरों से अपने पक्ष में मतदान करने हेतु विनती व अपील भी किया। मतदान के दौरान कुल 1843 वोटरों में से 1054 वोट पड़े। जिसका आज सुबह 10:30 पर तहसील राजातालाब में मतगणना होगा।मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स के साथ राजातालाब थाना प्रभारी रामआशीष मुस्तैद रहे।
No comments:
Post a Comment