रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद वाराणसी के तत्वधान में जक्खिनी स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज के छात्रों द्वारा शुक्रवार को मतदाता जन जागरूकता रैली निकाली गयी।रैली के संयोजक व प्रधानाचार्य डाक्टर रामाश्रय शुक्ल ने मतदाता जन जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।यह रैली ग्रामीण क्षेत्र के बहादुरपुर,नरसड़ा,जक्खिनी गाँव से होकर पुनः विद्यालय प्रांगण में आकर संपन्न हुआ। रैली के दौरान डाक्टर रमेश सिंह,विवेक प्रताप निरंजन,वेद प्रकाश राय,गरिमा वर्मा, अपर्णा पाण्डेय,नन्द लाल गोंड,अजीत कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे l
No comments:
Post a Comment