अनशन पर बैठे पत्रकार की लगातार बिगड़ रही शारीरिक हालत
चन्दौली सकलडीहा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(भाकपा माले) तथा इंकलाबी नौजवान सभा के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल रविवार को सात वें दिन जारी रहा।इस अवसर पर भूख हड़ताल के आन्दोलन की अगुवाई कर रहे भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य शशिकांत सिंह ने कहा की फासिस्ट वादी मानसिकता के दौर से गुजर रही देश की केन्द्र और राज्य सरकार को किसानों ने एक जबरदस्त धक्का दिया है।परन्तु चन्दौली का जिला प्रशासन तानाशाही पर अडिग होकर आन्दोलन की अनदेखी कर रहा है।पिछले 85 दिनों से न्याय की गुहार लगा रहे पत्रकार विजय विश्वकर्मा 13 दिसंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।उपवास के सात दिन बीत जाने के बाद भी इस 6 डिग्री कड़ाके की ठंड में निर्दयता की पराकाष्ठा का अंत कर रहा है। जिला प्रशासन पत्रकार के न्याय की गुहार को लगातार अनसुना कर रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण भी दैनिक नही कराया जा रहा है।वही भूख हड़ताल पर बैठे पत्रकार विजय विश्वकर्मा का दो सदस्यीय मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए डॉ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अनशन पर बैठे पत्रकार की हालत शारीरिक रूप से लगातार बिगड़ रही है, जिला प्रशासन को मेडिकल जांच रिपोर्ट भेजेंगे। स्वास्थ्य की जांच कर रहे चिकित्सकों से पत्रकार विजय विश्वकर्मा ने कहा कि न्याय पाने तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे।भाकपा माले नेता कृष्णा राय ने जिला प्रशासन की निंदा करते हुए मांग किया कि तत्काल प्रशासन न्यायिक जांच टीम का गठन कर ताजपुर के भीतर की गयी सकलडीहा तहसील प्रशासन कि मनमानी का पर्दाफाश करें।इस मौके पर इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव ठाकुर प्रसाद, कृष्णा राय,रमेश राय,तूफानी गोंड,अमित कुमार सोनू,बाबू जान अहमद,पारसनाथ शर्मा,अखिलेश यादव सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment