जीवित होने के प्रमाण देने जब बुजुर्ग पहुंच गये तहसील - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 20, 2021

जीवित होने के प्रमाण देने जब बुजुर्ग पहुंच गये तहसील

                     

जौनपुर मड़ियाहूं तहसील में लगे संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर एक अजीब घटना अधिकारियों के सामने घटी। जब जमालापुर गांव सभा में स्थित पट्टी गांव निवासी 75 वर्षीय अछैबर सिंह गले में तखती लटका कर संपूर्ण समाधान दिवस में अपने को जीवित होने के प्रमाण देने पहुंच गये। जिसके कारण तहसील समाधान दिवस की कार्यवाही 5 मिनट तक रुक गई।अधिकारी सब काम बंद कर उनको कुर्सी दिलवा कर बैठाये ।बुजुर्ग ने बताया कि आपके लेखपाल ने मिलीभगत से मेरे हिस्से की जमीन गांव के ही दो लोगों के नाम वरासत कर दी है। यह सुनते ही अधिकारियों ने लेखपाल व कानूनगो को बुलाया जिस पर दोनों लोगों ने कहा कि यह हमारे कार्यकाल में नहीं हुआ है।हालांकि अधिकारियों ने समस्या को निराकरण कराने की बात कही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad