मानव सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य-लक्ष्मण आचार्य - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 20, 2021

मानव सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य-लक्ष्मण आचार्य

श्री सेवा सामाजिक संस्था का द्वितीय समारोह संपन्न

संस्था के कार्यो से प्रभावित होकर प्रतिवर्ष ₹3लाख देंगे दान-लक्ष्मण आचार्य

रिपोर्ट-ए०आर०यादव

चन्दौली पीडीडीयू नगर शहर स्थित होटल में रविवार की देर शाम श्री सेवा सामाजिक संस्था का द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिस के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व उप नेता विधानमंडल लक्ष्मण आचार्य जी ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर  कार्यक्रम की शुरुआत हुई।।सुश्री श्रुति पांडे व मारुतिनंदन जी ने गणेश वंदना कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्री आचार्य जी ने संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर आगामी 5 वर्षों  तक प्रतिवर्ष ₹3लाख दान देने की घोषणा की, इस घोषणा से अभिभूत संस्था संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार जिंदल ने आभार व्यक्त किया।संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सतीश जिंदल जी ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की।पिछले 2 वर्षों से समाज सेवा कार्य में बगैर भेदभाव के गरीबी रेखा के निचले पायदान पर रहने वाले लोगों के लिए श्री सेवा सामाजिक संस्था सेवा कार्य कर रही है

उन्होंने बताया कि अभी तक लगभग 500 लोगों को निशुल्क दवा वितरण का कार्य किया गया और एक दर्जन से ज्यादा लोगों का ऑपरेशन कराया गया। जो इस समय अपने जीविकोपार्जन में लगे हुए हैं।संस्था पिछले 2 वर्षों से सुभाष पार्क स्थित नगर पालिका द्वारा दी गई जमीन पर नेकी की दुकान के माध्यम से गरीबों को वस्त्र वितरण कर रहा है।जिस के उपलक्ष्य में रविवार को संस्था के सभी 56 सदस्यों के साथ नगर के संभ्रांत व दूर-दूर से आए इष्ट मित्रों द्वारा भव्य कार्यक्रम में भाग लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानमंडल दल उप नेता लक्ष्मण आचार्य जी ने संस्था द्वारा किये जा रहे सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। ऐसे कार्यों से कई गरीबों के 

लिए संस्था वरदान साबित हो रही है उन्होंने आगामी 5 वर्षों तक प्रतिवर्ष ₹3लाख संस्था को दान करने की घोषणा की जिसका उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेठ एम आर जैपुरिया के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज भी संस्था के किए जा रहे कार्यों से प्रभावित दिखे ।उन्होंने कहा कि भविष्य कोई भी मेरे लायक सहयोग होगा मैं भी इसके लिए योगदान करूंगा कहा कि मानव वही है जिसमें मानवता है ।संस्था के संरक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था का जन्म भगवान श्री कृष्ण की तरह विपत्ति काल में हुआ है निश्चित है यह संस्था ऐतिहासिक कार्य करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विशिष्ट अतिथि  डॉ अनिल यादव ने कहा कि दान देने वाले हाथ पूजा करने वाले हाथों से बड़े कहे जाते हैं हमें दूसरों की मदद करने की जरूरत है। इस दौरान संस्था के मुख्य प्रवक्ता आशा राम यादव, उपाध्यक्ष डॉक्टर ओपी सिंह, मंत्री आलोक सिंह सहित कई लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।इस दौरान विशिष्ट अतिथि नपा चेयरमैन संतोष खरवार,  आत्माराम तुलसियान, मुख्य संरक्षक रणजीत सिंह,व राकेश अग्रवाल, सचिव शिवकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष देश दीप मित्तल, उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी,रोहिताश शर्मा, नरेंद्र अरोरा, राजेश सेठ, संरक्षक सुभाष तुलसियान, आनंद तोदी ,ओ पी जिन्दल ,सुनील निमानी ,अशोक कानोडिया व डॉक्टर मनोज सिंह, बासुदेव यादव, विक्की जुनेजा, विनोद राठौर, संजयसिंह, मोहित बागड़िया ,विजय बहादुर राय, संजय राय, इंद्रजीत शर्मा, अनिल बनवारी, डब्लू राय, रमेश जायसवाल, राणा सिंह ,रिंकू सिंह, सभासद डब्बा तिवारी, रजनीश सिंह, कैप्टन राजेश सिंह, सुधीर पांडे, आराधना गुप्ता, अनिता कुशवाह, नेहा सिंह, सुधीर भास्कर, आसिफ अहमद, मेराज अहमद,सुहेल अख्तर,दिलीप मौर्य, सरदार सम्मी सिंह, नारायण लिल्हा, कैलाश साहू, काशी जायसवाल, राकेश शर्मा, चन्द्रेश्वर जैसवाल, अरुण कुमार आर्य, विनोद गुप्ता, आदि रहे ओर कार्यक्रम के अंत मे ओम तिवारी के गीतों ने शमा बांध दिया जिसका उपस्तिथ लोगों ने भरपूर आनन्द लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ अनिल यादव,धन्यवाद ज्ञापित संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सतीश जिंदल व संचालन सरदार नरेंद्र पाल ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad